निम्न में से कौन-सा वंश सबसे प्राचीन है|
A मौर्य B गुप्त C कुषाण D कण्व
Answer :- मौर्य
उपरोक्त वंशो में सबसे पहले पुरानावंश मौर्य है।
उपरोक्त वंश सही व व्यवस्थित क्रम है-
मौर्य वंश (323 ई.पूर्व. -184 ई.पूर्व.)_
कण्व वंश-कुषाण वंश(75 ई.पूर्व.-30 ईण् पूर्व)_गुप्त वंश
निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है जिसका नाम देवनाम प्रियदर्शी भी था
A मौर्य राजा अशोक
B मौर्य राजा चन्द्रगुप्त मौर्य
C गौतम बुध्द
D भगवान महावीर
Answer :- मौर्य राजा अशोक
मौर्य सम्राट अशोक ने स्वयं को अपने अभिलेखो में देवनाम प्रियदर्शी कहा है। इसका राज्याभिषेक 269 ई.पूर्व. में हुआ था। इसके शिलालेख इतिहास लेखन के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। दक्षिण भारत से प्राप्त मास्की एवं गुर्ख्अिभिलेखों में उसका नाम अशोक तथा पुराणों में अशोक वर्ध्दन मिलता है
चन्द्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य उत्तर पश्चिम में कहाँ तक फैला हुआ था
A रावी नदी B सिंधु नदी C सतजल नदी D हिन्दू-कुश पर्वत तक
Answer :- हिन्दू-कुश पर्वत तक
चन्द्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य उत्तर पश्चिम में ईरान(फारस) से लेकर पूर्व में बंगाल तथा उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में उत्तरी कर्नाटक (मैसूर) तक फैला हुआ था। अत: उपरोक्त विकल्पो में d सही है।
अशोक के अधीन मौर्य राजतंत्र का सबसे सही वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा है
A प्रबुध्द स्वेच्छाचारी शासन
B केन्द्रीकृत एकाधिपत्य
C प्राच्य स्वेच्छाचारी शासन
D निर्देशित लोकतंत्र
Answer :- प्रबुध्द स्वेच्छाचारी शासन
अशोक के अधीन मौर्य राजतंत्र प्रबुध्द स्वेच्छाचारी शासन था राजतंत्र का उद्देश्य निरकुंश कल्याणकारी राज्य स्थापित करना था
आर्यभट्ट और वराहमिहिर के सुविख्यात नाम किसके युग के साथा संबंधित है
A गुप्त वंश
B कुषाण वंश
C मौर्य वंश
D पाल वंश
Answer :- गुप्त वंश
प्राचीन भरत में चन्द्रगुप्त व्दितीय विक्रमादित्य गुप्त वंश से संबंधित था। इसके दरबार में नौरत्य रहा करते थे जिनमे से वराहमिहिर एक है आर्यभट्ट गणितज्ञ थे जबकि वराहमिहिर तर्कशास्त्री और एक खगोलक थे।
A 260 ई.पूर्व
B 261 ई.पूर्व
C 126 ई.पूर्व
D 232 ई.पूर्व
Answer :- 261 ई.पूर्व
अशोक के 13वें शिलालेख से ज्ञात होता है कि अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 8वें वर्ष अर्थात 261 ई.पूर्व में कलिंग का युध्द लडा था। इस युध्द में हुये भारी नरसंहार से अशोक ने युध्द नीति को त्याग कर धम्म नीति अर्थात धर्म नीति को अपनाया। उस समय संभवत: कलिंग पर नंद वंश का राजा राज कर रहा था।
अशोक की प्रशासनिक नीति में भारी परिवर्तन किस घ्टना से आया
A तीसरा बौध्द संगीति
B कलिंग युध्द
C उसने बौध्द धर्म को अपनाया
D सीलाेन को उसका मशिनरी भेजना
Answer :- कलिंग युध्द
अशोक की प्रशासनिक नीति में परिवर्तन कलिंग युध्द के बाद आया।अशोक ने कलिंग युध्द के बाद वहां हुये नरसंहार के बाद युध्द नीति का त्याग कर धम्म नीति को अपनाया।
वह संत जिसने अशोक को बौध्द के प्रति प्रभावित किया
A विष्णु गुप्त
B उपगुप्त
C ब्रह्म गुप्त
D वृहद्रथ
Answer :- उपगुप्त
कलिंग के युध्द के बाद अशोक ने युध्द नीति का त्याग करके धर्म या धम्म नीति को अंगिकार किया। अशोक ने बौध्द धर्म को ग्रहण कर लिया और उसे बौर्ध्द धर्म में दीक्षित बौध्द विव्दान/भिक्षु उपगुप्त ने किया था।
चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया यूनानी राजदूत था
A कौटिल्य
B सेल्युकस निकेटर
C मेगस्थनीज
D जस्टिन
Answer :- मेगस्थनीज
चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में यूनानी शासक सेल्युकस निकेटर (सिंकर का सेनापति जो उसके पूर्वी सम्राज्य का उत्तराधिकारी था) ने मेगस्थनीज नामक राजदूत चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा। मेगस्थनीज ने इंडिका नामक पुस्तक में मौर्यकालिन व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है
अर्थशास्त्र की रचना किसने की थी
A घनानंद
B कौटिल्य
C बिम्बिसार
D पुष्यमित्र
Answer :- कौटिल्य
अर्थशास्त्र की रचना चाणक्य या कौटिल्य या विष्णु गुप्त व्दारा की गयी थी। अर्थशास्त्र एक राजनीति विज्ञान की पुस्तक है। इसमें प्रशासन,राजनीति सिंध्दांन्तों के बारे में जानकारी दी गयी है
अलेक्जेंडर(सिकन्दर) और पोरस के बिच युध्द कहाँ हुआ था|
A रावी नदी के तट पर
B झेलम नदी के तट पर
C पानीपत
D तराइन
Answer :- झेलम नदी के तट पर
अलेक्जेंडर(सिकन्दर) और राजा पोरस के मध्य वर्ष 326 ई. पूर्व में हाइडेस्पीज का युध्द लडा गया। यह युध्द वितस्ता या झेलम नदी के तट पर लडा गया था।
सेल्यूकस निकेटर को किसने हराया था
A अशोक
B चन्द्रगुप्त मौर्य
C बिंदुसार
D वृहद्रथ
Answer :- चन्द्रगुप्त मौर्य
305 ई.पू. चन्द्रगुप्त मौर्य ने तत्कालीन यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर को पराजित किया था। लेकिन दोनो के मध्य संधि हो गयी तथा वैवाहिक संबंध स्थापित हुये। सेल्यूकस ने अपनी पुत्री हेलेना का विवाह चन्द्रगुप्त के साथ कर दिया।
सिकन्दर के मृत्यू के पश्चात् साम्राज्य का पूर्वी भाग किसके अधिन हो गया
A सेल्यूकस निकेटर
B मिनांडर
C रुद्रदमण
D कनिष्क
Answer :- सेल्यूकस निकेटर
सिकन्दर की मृत्यू लगभग 323 ई.पू. में बेबीलोन में हुयी थी इसकी मृत्यू के बाद साम्राज्य का बटवारा हो गया तथा पूर्वी भाग उसके सेनापति सेल्यूकस निकेटर के कब्जे में था।
बिंदुसार ने अशोक को किस विद्रोह को समाप्त करने के लिए भेजा था
A स्वर्णगिरी
B तक्षशिला
C उज्जैन
D तोसली
Answer :- तक्षशिला
बौध्द धर्मग्रन्थ दिव्यदान से पता चलता है कि बिंदुसार के समय तक्षशिला मे दो विद्रोह हुये जिसका दमन करने के लिए पहली बार अशोक को तथा दूसरी बार सुसीम को भेजा गया था।